यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: पीएम मोदी ने GST की दरों में कटौटी के दिए संकेत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: पीएम मोदी ने GST की दरों में कटौटी के दिए संकेत

BY: MOHIT JAIN

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आत्मनिर्भर बनने के विजन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्थानीय उद्योगों, स्वदेशी उत्पादों और नवाचार को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में उत्तर प्रदेश की भूमिका की सराहना की।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में व्यापार, रोजगार और मेक इन इंडिया को लेकर कई अहम संदेश दिए। उन्होंने कंपनियों से अपील की कि उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद सर्वोत्तम गुणवत्ता के हों और टिकाऊ हों, साथ ही उन्होंने जीएसटी की दरों में और कटौती के भी संकेत दिए। 

पीएम मोदी के मुख्य संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जो देश आत्मनिर्भर नहीं होगा, उसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने शिप से चिप तक भारत में निर्माण को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षा जाहिर की और कहा कि इसके लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत आने वाले दशकों के लिए मजबूत नींव तैयार कर रहा है। उनका कहना था, “हमारा मंत्र है – आत्मनिर्भर भारत। हर प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, उसे हमें भारत में ही बनाना होगा।”

आत्मनिर्भर भारत के लिए नई पहल

पीएम मोदी ने वाइब्रेंट डिफेंस सेक्टर विकसित करने और प्रत्येक पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप छोड़ने की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और अब इसका मानक वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहा है।

प्रधानमंत्री ने इनोवेशन और रिसर्च में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर उद्योग, व्यापार और नवाचार का आधार होना चाहिए। उनका संदेश यह है कि भारत को वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ प्रस्तुत करना अब हम सबकी जिम्मेदारी है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक