,

योगी सरकार की पहल पर प्रदेशवासियों को मिल रहा सपनों का घरौंदा

up government will provide dream home near film city

योगी सरकार प्रदेशवासियों को उनके सपनों का घरौंदा उपलब्ध कराने के लिए लगातार नयी-नयी योजनाएं लांच कर रही है। इसी के तहत योगी सरकार की मंशा के अनुरूप यीडा ने प्रदेशवासियों को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 मिनट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी से एक किलोमीटर, यमुना एक्सप्रेस-वे और मोटो जीपी ट्रैक से पांच सौ मीटर की दूरी पर हाईटेक टाउनशिप की सौगात दी है। योगी सरकार इस हाईटेक टाउनशिप का लाभ देने के लिए अब तक 62,865 लोगों ने ब्रोशर खरीदा है, जबकि 34,180 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है, जबकि लाॅटरी की डेट 27 दिसंबर रखी गयी है। बता दें कि टाउनशिप को नोएडा के सेक्टर-24 ए में विकसित किया गया है।

अब तक हाईटेक टाउनशिप के लिए 62,865 लोगों ने खरीदा ब्राउसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। उनका यह प्रयास रंग भी लाने लगा है। सीएम योगी की कोशिशों का ही नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश में लगातार वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर आकार ले रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेशवासियों को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, यमुना एक्सप्रेस वे और मोटो जीपी ट्रैक के पास हाइटेक टाउनशिप की सौगात दी है। यहां पर प्रदेशवासियों के लिए 451 रेजिडेंशियल प्लॉट्स उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इसमें 120 स्क्वायर मीटर के 100, 162 स्क्वायर मीटर के 169 प्लॉट्स, 200 स्क्वायर मीटर के 172 प्लॉट्स, 250 स्क्वायर मीटर के 6 प्लॉट्स और 260 स्क्वायर मीटर के 4 प्लॉट्स शामिल हैं। टाउनशिप में प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए 17.5 प्रतिशत प्लॉट्स आरक्षित किये गये हैं।

30 नवंबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
योगी सरकार की इस हाईटेक टाउनशिप का लाभ उठाने के लिए अब तक 62,865 लोगों ने ब्रोशर खरीदा है। इसके लिए उन्होंने 3,77,19,000 रुपये की धनराशि खर्च की है। बता दें कि यीडा की ओर से ब्रोशर की फीस 600 रुपए प्रति आवेदक रखी गयी थी। वहीं 34,180 लोगों ने रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 14,89,50,00,000 रुपये की धनराशि खर्च की है। बता दें कि यीडा की ओर से अलग-अलग प्लॉट्स के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन फीस रखी गयी थी जबकि प्लॉट्स का रेट 25,900 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर रखा गया है। यीडा ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम डेट 30 नवंबर रखी है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…