,

UP DIWAS: देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा यूपी, देशभर से मिली शुभकामनाएं

UP DIWAS: UP is playing an important role in the economic development of the country, good wishes received from all over the country.

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक विकास पर अग्रसर के साथ सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं कीं। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
“उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में यह राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रदेश समग्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा। मैं उत्तर प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली निवासियों की निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
“उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।”

गृहमंत्री अमित शाह
“धर्म, ज्ञान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनता के कल्याण की कामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
“उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह प्रदेश भारत की समृद्ध प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। पिछले कई वर्षों में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। मेरी ईश्वर से कामना है कि उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के नए अध्याय लिखता रहे।”

पूर्व राज्यपाल राम नाईक
प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने रोटी के लिए प्रदेश के बाहर जा बसे उत्तर भारतीयों को भी स्थापना दिवस की बधाई दी है। लगातार आठ साल से इस तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी सरकार अभिनंदन के हकदार हैं।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…

सगाई तोड़ने के बाद फिर साथ आए Prithvi Shaw Akriti Agarwal, एक्ट्रेस ने बताई अलग होने की वजह

Prithvi Shaw Akriti Agarwal : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री व…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…