केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया ने बमोरी में जनसमस्याओं का किया निराकरण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

स्व-सहायता समूहों को किया गया प्रोत्साहित

रिपोर्ट : विकास भार्गव गुना

गुना: केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज जनपद पंचायत बमोरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं गुना के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्व-सहायता समूहों को किया गया प्रोत्साहित

कार्यक्रम की शुरुआत स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी से हुई, जिसमें केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनके उत्पादों की सराहना की एवं उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर बिक्री की व्यवस्था करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

बमोरी बमोरी जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। शिविर में आवास, चिकित्सा सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, खसरा नामांतरण, सीमांकन, पेंशन, विद्युत एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान जनसमस्‍या निवारण शिविर में लगभग 680 से अधिक आवेदन प्राप्‍त हुये। इस दौरान कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया। जिन प्रकरणों का समाधान हो गये था उन्‍हें मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरि‍त किये ।

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने जनपद पंचायत बमोरी में अजीविका भवन में संचालित उनत एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और स्थानीय उत्पादों को बाजार में उचित स्थान दिलाने के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय एवं सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

Balrampur : चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा

Balrampur : डूमरपानी गांव में हुई हिंसक घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के

Ganja Seizure : कोरिया में बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : चन्द्रकान्त पारगीर Ganja Seizure : नशे के खिलाफ आबकारी टीम

ramanujganj : वन अमले और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया सफाई अभियान, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

ramanujganj : रामानुजगंज में विश्व वानिकी दिवस पर स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण,

Nawada रजौली में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: सड़कों पर जमा हुआ घुटनों तक पानी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत