,

महाकाल की नगरी उज्जैन फिर हुई शर्मसार, कांग्रेस ने बताया – जंगल राज

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ujjain News

मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन से बलात्‍कार का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उज्‍जैन के आगर नाका क्षेत्र की यह घटना है जहां एक कबाड़ बीनने वाली महिला को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया है। यह घटना दिन दहाड़े शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर हुई, इतना ही नहीं किसी अन्‍य व्‍यक्ति द्वारा दुष्‍कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

पुलिस ने दी ये जानकारी
कोतवाली सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा मुताबिक पीड़िता महिला को थाने लाकर उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस वीडियो बनाने वाले व्‍यक्ति की भी तलाश कर रही है।

कांग्रेस ने कही ये बात
उज्जैन में हुई बलात्कार की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ भाजपा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्वाचन क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। इसपर मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? मध्य प्रदेश में ‘जंगल राज’ है। मध्य प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।”

वी.डी. शर्मा ने किया पलटवार
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “विपक्षी दल के लोगों के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वे हर प्रकार की घटना-दुर्घटना को बड़ा स्वरूप देने का प्रयास करते हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे लोगों(अपराधियों को) को फांसी के फंदे तक पहुंचाने और कानून बनाकर दंडित करने का प्रयास किसी ने किया है तो सबसे पहले भाजपा ने किया है। लेकिन मध्य प्रदेश को बदनाम करने के लिए वे(जीतू पटवारी) इसी तरह की घटनाओं को ढ़ूंढते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है। वहां(उज्जैन) की घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है और करती रहेगी।”

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से