उज्जैन: बड़नगर में दहेज हत्या और लव जिहाद का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार – अवैध मकान पर चला बुलडोजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: विशाल दुबे

उज्जैन: जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र से दहेज हत्या और लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुलाबपुरा में 29 सितंबर को एक महिला की आत्महत्या के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों – मोनू खां और उसके पिता गुड्डू खां – को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपियों के अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।


मामला कैसे सामने आया?

29 सितंबर को गुलाबपुरा में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही, धार्मिक छलावे के जरिए विवाह संबंध स्थापित करने का भी आरोप लगा।


दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मर्ग क्रमांक 66/2025 से जांच आगे बढ़ाते हुए अपराध क्रमांक 615/2025 दर्ज किया। इस केस में धारा 80(2), 351(3), 3(5) BNS और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


पुलिस की कार्रवाई

एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त एसपी (देहात) अभिषेक रंजन और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने आरोपियों –

  • मोनू खां (पिता गुड्डू खां)
  • गुड्डू खां (पिता अब्दुल मजीद)
    दोनों निवासी गुलाबपुरा – को गिरफ्तार किया।

प्रशासन की सख्ती

आरोपियों के मकान को अवैध पाया गया, जिस पर नगर पालिका का बुलडोजर चला। एसडीएम धीरेंद्र पारासर, सीएमओ मंशाराम निंगवाल, एसओ भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी और थाना स्टाफ ने मिलकर यह कार्रवाई की।


पुलिस की प्राथमिकता – अपराध नियंत्रण

एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करना और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि समाज विरोधी गतिविधियों और अपराधों पर सख्ती से निपटा जाएगा।

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,