अंबाह की धरती पर अटल स्मृति को नमन, मुरैना को मिला नया विकास मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tribute to Atal Smriti on the land of Ambah, Morena gets a new development model: Chief Minister Dr. Yadav

अटल प्रतिमा से लेकर आईटीआई तक – चंबल अंचल के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार
मुख्यमंत्री ने अंबाह में 21 फीट ऊँची अटल प्रतिमा का किया अनावरण
अंबाह-दिमनी विधानसभा क्षेत्र को दी विकास कार्यों की सौगातें
दिमनी विधानसभा क्षेत्र में आईटीआई खोलने की घोषणा

भोपाल : रविवार, अगस्त 31, 2025, 20:06 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा का अनावरण सौभाग्य का क्षण है। “अटल स्मृति संघ, अंबाह की पुण्य भूमि पर आज एक स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हुई है।” मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मुरैना जिले के अंबाह में 31 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी की यह प्रतिमा जयश्वर महादेव पार्क में स्थापित की गई है, जहाँ 25 लाख की लागत से जिम और 40 लाख की लागत से लाइटिंग एवं प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया गया है। यह प्रतिमा लगभग 200 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि पर स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया गया। वर्ष 1956 से 2003 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।    शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना विकासखंड स्तर पर की जा रही है। इसके अतिरिक्त आईटीआई संस्थान भी खोले जा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राएं पढ़-लिखकर अपने ही जिले में रोजगार प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में 500 करोड़ की लागत से ग्राम पिपरसेवा में उद्योग स्थापना हेतु भूमिपूजन किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। अब तक सिंचित रकबा 44 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया जा चुका है और पिछले सवा साल में 7.5 लाख हेक्टेयर भूमि अतिरिक्त सिंचित की गई है। सरकार का संकल्प है कि वर्ष 2028 तक प्रदेश में 100 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाए। उन्होंने कहा कि मुरैना बदलते समय के साथ नवीन स्वरूप में दिखाई देगा।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को पढ़ाई के बाद अपने ही क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से रजौधा में सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, कॉलेज का भूमिपूजन और पिपरसेवा में उद्योग स्थापना जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अंबाह एवं गोठ क्षेत्र में भी सांदीपनि विद्यालय शीघ्र ही पूर्ण होंगे। बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा मिले, इसके लिए वे पूरी लगन से अध्ययन करें।

विकास कार्यों की सौगात और घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंबाह के विकास हेतु 96 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 1 करोड़ 30 लाख की लागत से फायर ब्रिगेड की स्थापना, 33 करोड़ की लागत से भारत सरकार द्वारा निर्मित नाले के कार्य को तीव्र गति देने तथा एसबीएम योजना के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में दूषित जल को नदियों में जाने से रोकने के लिए योजनाबद्ध कार्य योजना बनाने की घोषणा की। 143 करोड़ की लागत से 30.20 किमी लंबी दिमनी नहर मार्ग पर सड़क निर्माण, 52 करोड़ की लागत से 15.50 किमी लंबी बड़ागांव से सिहोनिया तक की सड़क (जिससे 20 गांव लाभान्वित होंगे) तथा एनएच 52 नहर पर 30 किमी लंबी सड़क (पाय का पुरा से किर्रायच तक) निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दिमनी में एक नवीन आईटीआई संस्थान खोलने, सी.आर.एफ. मद से जींगनी-सुरजनपुर नहर से मानपुर चौराहा तक और मिरधान से बाराहेट तक सड़क निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला , सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, अंबाह विधायक श्री देवेंद्र सखवार, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा, जनपद अध्यक्ष सुश्री मधुरिमा तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली जिनेश जैन, समाजसेवी श्री कमलेश कुशवाह सहित नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।   

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh : अत्याधुनिक मशीनों से होगा कैंसर मरीजों का इलाज: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा को संपूर्ण विंध्य क्षेत्र

Madhya Pradesh : अत्याधुनिक मशीनों से होगा कैंसर मरीजों का इलाज: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा को संपूर्ण विंध्य क्षेत्र

Mandsaur: संत रविदास जयंती पर भीम आर्मी की भव्य वाहन रैली, नगर भ्रमण कर दिया सामाजिक एकता का संदेश

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी Mandsaur संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भीम आर्मी

Madhya Pradesh : किसानों के कल्याण के लिए मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं के

Morena : लकड़ी फाड़ते समय जोरदार धमाका: मजदूर के उड़े परखच्चे, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित

Lucknow : पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

Report: Vandna Rawat Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश

Ujjain: सिक्सलेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, सरियों के जाल में दबकर मजदूर की मौत

रिपोर्टर: विशाल दुबे Ujjain उज्जैन-इंदौर सिक्सलेन परियोजना के तहत शांति पैलेस चौराहे

Odisha: गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने 5 को रौंदा, नेशनल हाईवे पर मची चीख-पुकार

Odisha शनिवार दोपहर बरहमपुर के हल्दियापदर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक

Rewa :रीवा को मिली बड़ी सौगात: ‘महाकाल लोक’ की तर्ज पर बनेगा ‘भैरवनाथ लोक’

Report: Vijay tiwari Rewa रीवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Lucknow : सीएम योगी से मिले ‘गोदान’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक, ट्रेलर लांच

Report: Vandna Rawat Lucknow विनोद चौधरी द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म 'गोदान'

Morena: प्रशासन का बड़ा एक्शन, 17 करोड़ की 85 बीघा सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena: भू-माफियाओं और अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुरैना

Dabra: निजी भवन में संचालित छात्रावास की हालत खस्ता, सुविधाओं के नाम पर छात्रों से छलावा

संवाददाता: संतोष सरावगी Dabra (ग्वालियर): मध्य प्रदेश सरकार एक ओर अनुसूचित जाति

Instagram Gold Scam: थाईलैंड का कारोबारी बनकर युवक ने ऐंठे लाखों

Instagram Gold Scam: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद ठगी का एक