धार के लालबाग परिसर में जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

धार: जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ हुआ। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन कार्यक्रम के अवसर पर लालबाग परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनजातीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मुख्य अतिथि

इस भव्य आयोजन में नगरीय प्रशासन केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ

  • शहरी जिला अध्यक्ष निलेश भारती
  • ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार
    भी मंचासीन रहे।

जनजातीय समाज से संबंधित अनेक प्रतिनिधि व समाजजन भी भारी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जैसे वनवास के समय आदिवासी समाज ने राजकुमार राम को ‘राजा राम’ का सम्मान दिया, उसी प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में जननायक बिरसा मुंडा को ‘भगवान’ का दर्जा देकर पूरे जनजातीय समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी क्रांतिवीरों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम किया है।


पारंपरिक वेशभूषा में मंत्री ने किया नृत्य

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वह पल रहा जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में मंच पर मादल बजाया और जनजातीय कलाकारों के साथ उत्साहपूर्वक नृत्य किया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ इस पल का स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gorakhpur गोरखपुर जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Gorakhpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi