by: vijay yadav
Tree Plantation Namo Upvan : भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी ग्राम केकड़िया में 2047 पौधों का रोपण किया गया। नर्मदा पुत्र दादा गुरु जी के सानिध्य और विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, आदिवासी ग्रामवासियों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में पौधों से तैयार किया गया ‘नमो उपवन’ आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। पौधारोपण के लिए पहुंचे लोगों ने पौधे लगाने के साथ सेल्फी भी ली। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ना है।

Tree Plantation Namo Upvan : ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसी क्रम में हुजूर विधानसभा में अभियान की शुरुआत पौधारोपण कार्यक्रम से की गई। आयोजकों के मुताबिक, ‘नमो उपवन’ में 2047 पौधों का रोपण विकसित भारत-2047 के संकल्प और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़ा गया है।

Tree Plantation Namo Upvan : रामेश्वर शर्मा बोले- जनभागीदारी से आगे बढ़ेगा सेवा अभियान
कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, संकल्प और राष्ट्रनिर्माण से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सेवा भावना को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।
Tree Plantation Namo Upvan : रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘नमो उपवन’ में 2047 पौधों का रोपण किया गया है। उनके मुताबिक, आगामी एक महीने तक हुजूर विधानसभा में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे अभियान में सेवा गतिविधियों के साथ जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है।
Tree Plantation Namo Upvan : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 71 हजार से ज्यादा बूथों तक पहुंचेगी भाजपा
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों तक पहुंचकर विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी परिवारों से संपर्क करेंगे। कार्यकर्ता लाभार्थियों से योजनाओं से मिले फायदे की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और जरूरतों को भी समझेंगे। इसके अलावा ऐसे पात्र लोगों की पहचान की जाएगी, जो अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं।
Tree Plantation Namo Upvan : सेवा सेतु शिविर के जरिए योजनाओं से जोड़ने की तैयारी
अभियान के तहत ‘सेवा सेतु शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। पार्टी का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना बताया गया है।
Tree Plantation Namo Upvan : आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम भी होंगे
25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा सरकार की संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को भी रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं की जानकारी को बूथ स्तर तक ले जाने की योजना है। भाजपा के अनुसार, पूरे एक महीने चलने वाले इस अभियान में कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों से संपर्क करेंगे।
ये भी जानिए : PM Modi का 76वां जन्मदिन आज, BJP शुरू करेगी एक महीने का सेवा संकल्प अभियान; विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं


