भोपाल। Bhopal Food Safety अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के चार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अलग-अलग जगहों पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गंदगी, खुले डस्टबिन, खराब ड्रेनेज, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस दस्तावेजों की कमी और अन्य स्वच्छता संबंधी खामियां सामने आईं। विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों को Improvement Notice यानी सुधार सूचना जारी की है। वहीं कुल 6 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।
निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त एवं नियंत्रक के निर्देश और कलेक्टर भोपाल के मार्गदर्शन में किया गया। विभाग के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bhopal Food Safety: द सेलेस्टियल पार्क में 20 किलो सड़ा प्याज मिला
Bhopal Food Safety के तहत भोजपुर रोड स्थित द सेलेस्टियल पार्क की जांच के दौरान एक पैकेट एरोमेटिक मिक्स सीजनिंग मसाला एक्सपायरी अवस्था में मिला। इसकी एक्सपायरी तारीख 13 सितंबर 2026 थी। किचन में चार डस्टबिन खुले मिले, जबकि दो कढ़ाई काली और अस्वच्छ स्थिति में पाई गईं।
जांच में किचन में काम करने वाले 19 कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप या मेडिकल फिटनेस से जुड़े प्रमाण-पत्र और अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले। हालांकि प्रतिष्ठान की ओर से पेस्ट कंट्रोल से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनकी जांच की गई।
सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत करीब 20 किलोग्राम सड़नयुक्त प्याज मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा संदेहास्पद मूंग दाल और काजू के दो नमूने खाद्य सुरक्षा जांच के लिए लिए गए।
Bhopal Food Safety: रंजीत रिजॉर्ट में ड्रेनेज और सफाई व्यवस्था में खामियां
Bhopal Food Safety निरीक्षण के दौरान होशंगाबाद रोड स्थित रंजीत रिजॉर्ट के किचन की व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। यहां ड्रेनेज सिस्टम उचित स्थिति में नहीं मिला। किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
रेस्टोरेंट परिसर में डस्टबिन खुले में रखे हुए मिले। इसके अलावा कर्मचारियों के FOSTAC प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र और मेडिकल चेकअप या मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं पाई गई।
इन कमियों को देखते हुए विभाग ने प्रतिष्ठान को Improvement Notice जारी कर निर्धारित समय में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
Bhopal Food Safety: गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में कॉकरोच और एक्सपायरी सामान
Bhopal Food Safety जांच में बावड़िया कलां स्थित गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में कई गंभीर कमियां सामने आईं। किचन में तीन खुले डस्टबिन मिले, जिनमें बड़ी मात्रा में कचरा ऊपर तक भरा हुआ था। किचन के पास टूटी टाइल्स और खराब ड्रेनेज सिस्टम भी पाया गया।
निरीक्षण के दौरान किचन एरिया में कॉकरोच की मौजूदगी के साक्ष्य मिले। टूटी टाइल्स वाले हिस्से में चार कॉकरोच घूमते हुए पाए गए। धुले हुए बर्तन गंदगी के बीच रखे हुए थे और खाद्य अवशेषों के उचित निपटारे की व्यवस्था भी नहीं मिली।
जांच टीम को एवरेस्ट MDH चाट मसाला, श्री मां मक्का आटा, हर्ष मसाले और परमात्मा पास्ता सहित कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी अवस्था में मिले। कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट और FOSTAC प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे।
इसके अलावा पेयजल जांच रिपोर्ट तथा पेस्ट कंट्रोल से संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं पाए गए। विभाग ने यहां से संदेहास्पद पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया है। गंभीर कमियों को देखते हुए Improvement Notice जारी करने के साथ खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जाने की अनुशंसा भी की गई है।
Bhopal Food Safety: अमानते रेस्टोरेंट में दाल मखनी नष्ट कराई
Bhopal Food Safety के तहत बावड़िया कलां स्थित अमानते रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान सामान्य साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। कर्मचारी भी उचित वेशभूषा में काम करते मिले। हालांकि कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं थे।
जांच के दौरान फ्रीजर में रखी दाल मखनी में हल्की बदबू महसूस हुई। इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। प्रतिष्ठान के पास खाद्य पदार्थों की खरीद से संबंधित बिल उपलब्ध पाए गए।
खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए यहां से मूंग दाल, तुवर दाल और आटे के कुल तीन नमूने लिए गए। विभाग ने कमियों को दूर करने और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध रखने के निर्देश देते हुए Improvement Notice जारी किया है।
Bhopal Food Safety: चारों प्रतिष्ठानों को सुधार के निर्देश
Bhopal Food Safety कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने विशेष रूप से किचन की सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, एक्सपायरी सामग्री को अलग रखने और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया है।
इसके साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों को FOSTAC प्रशिक्षण, पेस्ट कंट्रोल और अन्य जरूरी खाद्य सुरक्षा रिकॉर्ड उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अनुसार लिए गए कुल छह खाद्य नमूनों की जांच अधिकृत प्रयोगशाला में कराई जाएगी।
प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूपता के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भोपाल में इससे पहले भी खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष अभियान में कई होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा चुकी है, जिसमें एक्सपायरी और खराब खाद्य सामग्री सहित स्वच्छता संबंधी कमियां सामने आई थीं।
Read more : UPI MDR Charges: ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर नया नियम, दिल्ली में दुकानदारों ने हटाए UPI बोर्ड


