,

मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों के तबादले: जानिए कौन कहां हुआ पदस्थापित

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जिला परिवहन स्तर के नौ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में भोपाल और ग्वालियर के नए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) की नियुक्ति भी शामिल है।

भोपाल और ग्वालियर को मिले नए प्रभारी RTO

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भोपाल का प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि ग्वालियर में यह जिम्मेदारी विक्रमजीत सिंह कंग को दी गई है।

अन्य परिवहन अधिकारियों के तबादले

इसके अलावा, अन्य स्थानों पर भी कई महत्वपूर्ण परिवहन अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं:

  • मनोज कुमार तेहनगुरिया – छिंदवाड़ा से सागर के प्रभारी RTO बनाए गए।
  • सुनील कुमार शुक्ला – सागर से पन्ना के जिला परिवहन अधिकारी नियुक्त हुए।
  • विक्रमजीत सिंह कंग – छतरपुर से ग्वालियर के प्रभारी RTO बने।
  • विमलेश कुमार गुप्ता – कटनी से मंडला के जिला परिवहन अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए।
  • मधु सिंह – ग्वालियर में संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय से छतरपुर के प्रभारी RTO बनाए गए।
  • स्वाति पाठक – दतिया से ग्वालियर के परिवहन आयुक्त कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नियुक्त हुईं।
  • निशा चौहान – नर्मदापुरम से देवास की जिला परिवहन अधिकारी बनीं।
  • जया बसावा – देवास से नर्मदापुरम की प्रभारी RTO के रूप में पदस्थापित हुईं।

विधानसभा में भावुक हुए मंत्री

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। यह घटना तब हुई जब कांग्रेस विधायक ने अपने बेटे से जुड़े एक सवाल पर चर्चा की। मंत्री पटेल ने इस मामले में हाई लेवल जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी भावुक हो गए।

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…