कानपुर देहात में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tragic road accident in Kanpur countryside, bike rider dies after being hit by a truck

भीषण हादसे में दो लोग घायल

रिपोर्ट: संजय कश्यप, कानपुर देहात

कानपुर देहात से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र के कोहली होटल के सामने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसा उस समय हुआ जब बाइक में सवार तीन लोग कलकपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायलों को रनिया पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह हादसा रनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोहली होटल के पास हुआ, जिसे लोग अब “एक्सीडेंटल स्पॉट” के रूप में जानने लगे हैं, क्योंकि यहां सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक कंट्रोल की कमी और सड़क किनारे खड़े भारी वाहन अक्सर हादसों की वजह बनते हैं।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इस दुर्घटनास्थल पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

7 अप्रैल 2025 का राशिफल: आपके सितारों का हाल और उपयोगी सुझाव

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार