,

मुंबई में सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई। दक्षिण मुंबई में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। स्कूटी से गिरने के बाद युवती ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

तेज रफ्तार में स्कूटी, ट्रक की चपेट में आई युवती

घटना 28 अप्रैल की दोपहर की है, जब खेतवाड़ी क्षेत्र निवासी सिया छाजेड़ अपनी सहेली दिनिका बाफना के साथ स्कूटर से सीपी टैंक सर्कल की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी चला रही दिनिका ने ट्रक को बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन अचानक ब्रेक लगाने से स्कूटर असंतुलित होकर फिसल गई। इस दौरान पीछे बैठी सिया सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई।

मौके पर ही हुई मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसे के बाद दिनिका ने तुरंत सिया को उठाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। पहले सैफी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिया को मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेज दिया गया।

ट्रक चालक फरार, सीसीटीवी से हुई पहचान

हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया था और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की पहचान सुभाष नवलकिशन सिंह के रूप में की और उसे कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 106(1) (लापरवाही से मौत), 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 125(1) (मानव जीवन को खतरे में डालना) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3 और 134(ए)(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इलाके में शोक की लहर

इस हादसे से खेतवाड़ी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। सिया की अचानक मौत से परिवार और जानने वाले सदमे में हैं। पुलिस ने जनता से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…