,

गुजरात के मोडासा में दर्दनाक हादसा: पुल तोड़कर 40 फीट नीचे नदी में गिरी कार, चार युवकों की मौत

BY: Yoganand Shrivastva

गुजरात: अरावली जिले के मोडासा में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। माज़ुम नदी पर बने पुल की बाउंड्री तोड़ते हुए एक तेज रफ्तार कार सीधे 40 फीट नीचे नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना 9 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे शामलाजी बायपास स्थित माज़ुम पुल पर हुई। कार का चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार लहराती हुई पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे बहती नदी में गिर पड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक सभी युवक किसी निजी कोचिंग संस्थान से जुड़े हुए थे फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…