जनपद में धान की फसल का उत्पादन जानने को लेकर डीएम ने धान के खेत में करायी क्राप कटिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज तहसील सदर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजोहरी में धान की फसल के उत्पादन व उत्पादकता को जानने को लेकर क्रॉप कटिंग करायी। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व व कृषि विभाग की टीम के साथ किसान छेदीलाल के खेत पर पहुॅचकर स्वयं धान की कटाई भी की। रैंडम नंबर के आधार पर 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज ( जिसका क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर है) की फसल कटाई प्रयोग सफलतापूर्वक जिलाधिकारी के समक्ष संपन्न की गई, इस प्रयोग में 17.380 किलोग्राम उपज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर 40 कुंतल प्रति हेक्टेयर औसत उपज अनुमानित की गई। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचें ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होने कहा कि किसान भाई पराली न जलाएं और अपने नजदीक की गौशाला पर पराली को ले जाये और वहां से गोबर की खाद लाकर अपने खेतों में डाले जिससे खेतों की उर्वरक क्षमता भी बढ़े और उत्पादन में गुणात्मक सुधार हो सके। क्रॉप कटिंग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी मयंक बाजपेई, कानूनगो सुरेश चंद्र, लेखपाल सुधीर पाण्डेय एवं बीमा कंपनी से जिला प्रबंधक अभिज्ञान सिंह, योगेश वर्मा एवं गांव के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक