Lucknow सफलता की नई इबारत: सीएम युवा योजना से वंदना बनीं उद्यमी, लखनऊ में शुद्ध सरसों तेल के ‘ब्रांड’ से पाई पहचान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Lucknow

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (MYUVA) प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। इसी योजना का लाभ उठाकर लखनऊ के मोहनलालगंज की वंदना यादव ने न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि अपनी मेहनत से क्षेत्र में एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान स्थापित की है। सरकारी आर्थिक सहायता की मदद से वंदना ने अपनी ‘ऑयल मिल’ शुरू की है, जो आज ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार का एक बेहतरीन मॉडल बन गई है।

Lucknow ब्याजमुक्त ऋण ने बनाया ‘बिजनेस वुमन’: मोहनलालगंज से शुरू हुआ सफर

वंदना यादव ने बताया कि उनके उद्यमी बनने के सफर में राज्य सरकार की वित्तीय सहायता ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से ऋण प्राप्त कर अपने पति के सहयोग से मोहनलालगंज के खुजेहटा गांव में तेल मिल की स्थापना की। आज उनकी मिल में तैयार शुद्ध सरसों का तेल आसपास के दर्जनों गांवों और जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। वंदना ने न केवल तेल का उत्पादन शुरू किया, बल्कि उसे एक विशिष्ट ब्रांड के रूप में बाजार में लॉन्च कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Lucknow स्थानीय स्तर पर रोजगार और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा

वंदना की इस पहल का सकारात्मक प्रभाव उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी दिख रहा है। उनके इस उद्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। वंदना का कहना है कि सरकार की योजनाओं ने महिलाओं में यह विश्वास जगाया है कि वे भी सफल व्यवसाय संचालित कर सकती हैं। आज उन्हें देखकर क्षेत्र की अन्य शिक्षित महिलाएं भी स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

Lucknow मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) के मुख्य बिंदु

योगी सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष एक लाख नए उद्यमी तैयार करना है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • प्रथम चरण: 21 से 40 वर्ष के पात्र युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाता है।
  • द्वितीय चरण: पहले चरण का ऋण समय पर चुकाने वाले उद्यमियों को व्यवसाय विस्तार के लिए 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
  • उद्देश्य: युवाओं को नौकरी ढूंढने वाले (Job Seekers) के बजाय नौकरी देने वाला (Job Providers) बनाना।

Read this: Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर