टीकमगढ़: जुआ में हारे ढ़ाई हजार रूपए दोस्त ने नहीं दिए तो कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tikamgarh

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लुढिया खेरा गांव का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुढेरा पुलिस थाने के प्रभारी ने शनिवार की शाम इस हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया कि बुढेरा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले नन्नी टेहरी गांव के पास 7 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। पहचान कराने पर व्यक्ति का पता लखन रैकवार निवासी लुडिया खेरा नन्हीं टिहरी के रूप में की गई थी, जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाकर हत्या की गई थी।
आरोपी पर रखा था 10 हजार का इनाम
आरोपी की गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी पर 10000 का इनाम भी घोषित किया गया था। सब इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया था। साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी दिनेश रैकवार को अभीरक्षा में लेकर जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया।
जुआ की लत में कर दी दोस्त की हत्या
पुलिस सब इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि बताया कि आरोपी ऑनलाइन जर्नी सर्कल जुआ की एप्लीकेशन से अपने मोबाइल से जुआ खेलता था, जिसमें वह अभी तक डेढ़ लाख रुपये हार गया था। घटना के दिन आरोपी एवं मृतक ने ऑनलाइन जुआ खेला था। जिसमें वह 5000 हार गया था, जिसके आधे रुपए मृतक लखन से लेना थे। उक्त रुपये मृतक द्वारा आरोपी को नहीं दिए गए, जिस कारण से दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक