छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय DG–IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत आज, नवा रायपुर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय DG–IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत, नवा रायपुर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आज से तीन दिवसीय DG–IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो गई। इस राष्ट्रीय स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे। उच्चस्तरीय उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने नवा रायपुर को कड़ी निगरानी में ले लिया है।

उच्च स्तरीय मेहमानों की मौजूदगी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


सम्मेलन स्थल नवा रायपुर और IIM परिसर के बाहर पाँच स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। हर लेयर में अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा बल, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियाँ, राज्य पुलिस और विशेष युनिट्स लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की तैनाती
संवेदनशीलता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। सभी प्रवेश द्वारों पर तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में ड्रोन सर्विलांस भी बढ़ा दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह खबर भी पढ़ें: CG: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते की जाति जांच पर विवाद तेज, आदिवासी समाज का कलेक्टर कार्यालय में छह घंटे धरना

नवा रायपुर बना छावनी, हर गतिविधि पर पैनी नजर
पूरा नवा रायपुर क्षेत्र इस समय छावनी में तब्दील दिखाई दे रहा है। मुख्य सड़कें, चौराहे और सम्मेलन स्थल के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया है, ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई बाधा न आए।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप