,

सुकमा: सुरक्षा बलों ने ऐसे किया IED विस्फोटक नाकाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
This is how the security forces foiled the IED explosion

सुरक्षा बलों ने सतर्कता से बड़ा हमला टाला

सुकमा: नक्सलियों द्वारा कोंटा गोलापल्ली सड़क पर लगाए गए IED विस्फोटक को सुपक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के लिए ये IED विस्फोटक सड़क पर लगाया गया था। लेकिन सुरक्षा बलो ने खोजकर इसे नाकाम कर दिया। बता दें कि दो दिनों पूर्व ही कोंटा गोलापल्ली सड़क में ही नक्सली द्वारा लगाये गये IED को सुरक्षा बलों द्वारा खोज लिया था। कोंटा गोलापल्ली रोड पर बेलपोच्चा के पास नक्सलियों ने ये IED विस्फोटक लगाया था। इसे CRPF व पुलिस की टीम द्वारा सड़क की लगातार की जा रही डिमाइनिंग के दौरान बरामद किया गया था। विस्फोटक लगभग 10 किलो क्षमता का था। यदि ये ब्लास्ट होता तो फ़ोर्स को बड़ा नुकसान पहुंच सकता था। विस्फोटक सुरक्षा बलो की लगातार कार्रवाई और सतर्कता से टाला जा सका है।

6 जनवरी: बीजापुर में IED ब्लास्ट में 9 जवान हुए थे शहीद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की एक बख्तरबंद गाड़ी को आईईडी से निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। बस्तर रेंज के आईजी ने इस हमले की पुष्टि की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि कई 8 जवान जख्मी बताए जा रहे हैं।

नक्सल आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सलियों ने बीजापुर के कुटुर मार्ग पर ब्लास्ट किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की जिस गाड़ी को निशाना बनाया, उसमें 9 से ज्यादा जवान सवार थे। सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। जिसमें कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, कुटरु नाले में नक्सलियों ने बारुदी सुरंग बिछाया था. लगभग 5 जवानों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर