दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुम्भ की संकल्पना की सिद्धि में सहायक है यह उपहार: सीएम योगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
This gift is helpful in achieving the concept of divine-grand-digital Mahakumbh: CM Yogi

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के लिए केंद्र सरकार की तरफ से 2100 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसकी पहली किस्त के रूप में मंगलवार को 1050 करोड़ रुपये जारी किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुम्भ की संकल्पना की सिद्धि में इस उपहार को सहायक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

महाकुम्भ को दिव्य-भव्य बनाने के लिए डबल इंजन सरकार संकल्पित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पीएम मोदी के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम ‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025’ को दिव्य एवं भव्य बनाने हेतु संकल्पित है।

सुव्यवस्थित महाकुम्भ को साकार रूप देने में मिलेगी सहायता

सीएम योगी ने लिखा कि इस श्रृंखला में केंद्र सरकार द्वारा 2,100 करोड़ रुपये की विशेष अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिसमें से आज 1,050 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार के इस सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ को साकार रूप देने में सहायता मिलेगी। दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुम्भ की संकल्पना की सिद्धि में सहायक इस उपहार हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार