इंदौर में बारिश का इंतजार लंबा, जुलाई का आधा महीना सूखा बीता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर | इंदौर में इस बार जुलाई की बारिश ने अब तक निराश ही किया है। महीने का आधा हिस्सा बीत चुका है, लेकिन शहर में अब तक महज 21 मिमी (लगभग 0.8 इंच) वर्षा दर्ज हुई है, जबकि सामान्य तौर पर जुलाई में करीब 10 इंच तक बारिश हो जानी चाहिए थी।

हर रोज आसमान में बादल तो नजर आते हैं, लेकिन झमाझम बारिश का नजारा अब तक नहीं मिला। हल्की बूंदाबांदी के बाद बादल छंट जाते हैं और कुछ ही मिनटों में बारिश थम जाती है। इस कारण सड़कों पर धूल उड़ रही है और उमस व गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

बुधवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन शहर के एयरपोर्ट क्षेत्र समेत कई हिस्से सूखे ही रहे।

मौसम विभाग का विश्लेषण

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना मानसूनी सिस्टम प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सक्रिय है। लेकिन इसका असर मालवा अंचल, विशेषकर इंदौर में दिखाई नहीं दे रहा, जिसके चलते बारिश लगातार सीमित हो रही है।

पिछले साल की तुलना में बेहद कम बारिश

  • साल 2023 में जुलाई के महीने में करीब 10 इंच बारिश दर्ज की गई थी।
  • उस दौरान पूरे महीने में 27 दिन तक रुक-रुक कर बारिश होती रही थी।
  • चार दिन ऐसे भी रहे, जब आधा इंच से ढाई इंच तक वर्षा हुई थी।

इतिहास पर नजर डालें तो वर्ष 2013 में जुलाई में 22 इंच से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी, जो इंदौर के लिए एक रिकॉर्ड माना जाता है।

फिलहाल मौसम में राहत की कोई स्पष्ट संभावना नहीं

फिलहाल इंदौरवासियों को तेज बारिश का इंतजार अभी और करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का मानना है कि अगर बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम विकसित हुआ और वह पश्चिम की ओर बढ़ा, तभी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना बनेगी।

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक