अंबिकापुर से रवाना हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की दूसरी ट्रेन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The second train of Chief Minister's Tirtha Darshan Yojana left from Ambikapur

बुजुर्गों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

स्थान: अंबिकापुर | रिपोर्टर: दिनेश गुप्ता

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत दूसरी तीर्थयात्रा ट्रेन आज भव्य समारोह के बीच रवाना की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की युवा एवं कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस योजना के तहत पहली तीर्थयात्रा ट्रेन रायपुर से रवाना की गई थी, जिसे स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। उसी कड़ी में आज दूसरी ट्रेन सरगुजा संभाग के बुजुर्ग यात्रियों को लेकर अंबिकापुर से रवाना हुई।

इस विशेष ट्रेन से 700 से 800 बुजुर्ग तीर्थयात्री रवाना हुए हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। सरगुजा जिले की बात करें तो इसमें से 206 बुजुर्ग तीर्थयात्री उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर और अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा पर रवाना हुए हैं।

बुजुर्गों ने सराही मुख्यमंत्री की पहल
तीर्थ यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस योजना को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें जीवन में पहली बार तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। यात्रियों ने सरकार की इस पहल की खुले दिल से तारीफ की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया था। सुरक्षा, चिकित्सा और खानपान की पूरी व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर यात्रियों और उनके परिजनों के बीच उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने लायक था।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के