,

New Delhi: अभिनेत्री पूनम पांडे ने स्वामी चक्रपाणि महाराज से लिया आशीर्वाद; हिंदू महासभा भवन में किया महादेव का अभिषेक

- Advertisement -
Ad imageAd image
New Delhi

New Delhi : बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे मंगलवार को देश की राजधानी स्थित अखिल भारत हिंदू महासभा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचीं। यहाँ उन्होंने ‘हिंदू महासभा भवन’ (मंदिर मार्ग) में परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से मुलाकात की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

वैदिक अनुष्ठान और महादेव का विशेष अभिषेक

New Delhi कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आचार्य पंडित दीपक शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न हुए वैदिक हवन एवं यज्ञ अनुष्ठान से हुआ। मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस यज्ञ के पश्चात पूनम पांडे ने चक्रेश्वर हिन्देश्वर महादेव मंदिर में शिरकत की। यहाँ उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक और विधिवत पूजन किया। अभिनेत्री ने इस दौरान सनातन परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और उपहार भेंट

New Delhi मंगलवार के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गौरतलब है कि हिंदू महासभा और संत महासभा द्वारा देशव्यापी स्तर पर हर मंगलवार को यह नियमित आयोजन किया जाता है, जिसमें हाल ही में अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी शिरकत की थी। इस मौके पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने पूनम पांडे को रुद्राक्ष की माला, ‘जय श्रीराम’ अंकित पटका और देवी उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने अपनी लिखित पुस्तक “वैदिक चिंतन में मानव मूल्य एवं सेवा भाव” भी उन्हें भेंट स्वरूप दी।

सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों पर चर्चा

New Delhi अपने आशीर्वचन में स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर कला और सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महंत विजय कृष्ण पांडे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरा वातावरण “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Read this: Jamtara जामताड़ा में चुनावी रात मची सनसनी: बंद घर से 17 लाख के गहने और नकदी पार; पूजा के लिए गांव गया था परिवार

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को