,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

MP: 1. बैतूल में प्रसूता के साथ मारपीट, नवजात की मौत

बैतूल में प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया। आरोप है कि स्टाफ की बेरुखी और मारपीट के कारण नवजात की मौत हो गई। महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि ड्यूटी स्टाफ सोता रहा। मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

2. MP में ओले-बारिश से बदला मौसम

मध्यप्रदेश के 20 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश से मौसम बिगड़ा। मार्च की शुरुआत में भी बारिश के आसार हैं, जिससे फसलों पर असर पड़ सकता है।

3. रायसेन सेक्स रैकेट का आरोपी भोपाल में सक्रिय

भोपाल में रायसेन जिले से जुड़े एक सेक्स रैकेट के आरोपी चंदन यादव के बारे में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह स्पा सेंटर में काम करता था और तीन साल तक लिव-इन रिलेशन में रहा।

4. 10वीं की परीक्षा के दौरान छात्रा की मौत

मुरैना में 10वीं का पेपर देते समय एक छात्रा की अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, जबकि परिजनों का कहना है कि वह घर से बिल्कुल स्वस्थ निकली थी।

5. इंदौर में टैक्स कलेक्शन कैंप

इंदौर में आज सभी जोनल ऑफिस और मुख्यालय में टैक्स कलेक्शन कैंप आयोजित किया जा रहा है। बकाया कर ऑनलाइन भी जमा किया जा सकेगा।

6. 9 सरकारी कृषि फार्म घाटे में

रीवा सहित प्रदेश के 9 सरकारी कृषि फार्म लगातार घाटे में चल रहे हैं। रीवा में 26.91 लाख खर्च के मुकाबले मात्र 1.52 लाख की आय हुई। मौसम आधारित खेती को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

7. विधानसभा में निराश्रित जानवरों का मुद्दा

भोपाल में आज विधानसभा सत्र के दौरान निराश्रित पशुओं का मुद्दा उठेगा। छह विभागों के बजट पर चार घंटे चर्चा होगी और फायर सेफ्टी कानून पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया जाएगा।

8. भोपाल के सरकारी अस्पतालों में 23% डॉक्टरों के पद खाली

राजधानी भोपाल के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। स्किन विशेषज्ञ तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को लंबी कतारों और अधूरे इलाज का सामना करना पड़ रहा है।

9. गुना में अभ्युदय जैन केस में मां बरी

गुना में चर्चित अभ्युदय जैन हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने मां को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि बिना पर्याप्त सबूत के कार्रवाई जारी रखना न्याय का उल्लंघन है।

10. ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी की छत से गिरकर माली की मौत

ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी की छत से गिरने से एक माली की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसने इलाज न कराने की बात कही थी। 19 दिन पहले ही उसका तबादला हुआ था।

read also: Horoscope: 25-02-26

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को