,

बढ़ी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की कमाई

the sabarmati report tax free cm appeal to watch

गोधरा कांड पर आधारित विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में एक दम उछाल आया है। दरअसल फिल्म को राजनेताओं ने अच्छा खासा प्रमोट कर दिया गया है। यही वजह है कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म की कमाई एक दम बढ़ी। कई प्रदेशों में फिल्म टैक्स फ्री की जा चुकी है। जिस कारण लगातार दर्शकों का ध्यान फिल्म की तरफ आकर्षित हो रहा है। कई राजनीतिक दलों का बयान भी फिल्म पर देखने को मिला। जिस कारण फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

मोदी व योगी ने की तारीफ

राजनैतिक विषय पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ प्रधानमंत्री मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह भी कर चुके है। यही वजह है कि फिल्म की कमाई में एकदम उछाल आया है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की तारीफ में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में फिल्म टैक्स फ्री कर दी, और सभी से फिल्म देखने की अपील की। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, फिल्म काफी अच्छी है, प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, फिल्म देखने ज़रूर जाए।

मध्यप्रदेश में हुई टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ देखेंगे फिल्म

‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट के साथ बुधवार को फिल्म देखेगें। सीएम मोहन यादव ने फिल्म के हीरो विक्रांत मैसी से भी फोन के जरिए बात की। फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है। बता दे कि, गोधरा स्टेशन पर साबरमती ट्रेन में आगजनी हुई थी, और गुजरात कई हिस्सों में आगजनी हुई थी। फिल्म में ’12 फेल’ में शानदार अभिनय करने वाले विक्रांत मैसी ने अहम भूमिका निभाई है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…