लुटेरों का जुलूस: बाल भी काटे, नारे भी लगवाए, “लूटपाट करना पाप है, कानून हमारा बाप है”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The robbers' procession: They had their hair cut and chanted slogans like, "Looting is a sin, the law is our father."

रिपोर्ट- नेमीचंद बंजारे, एडिट- विजय नंदन

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में अपराधियों को सबक सिखाने के लिए गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर पुलिस ने अनूठा तरीका अपनाया है। राहगीरों से लूटपाट और मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चार गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने सोमवार को फिंगेश्वर नगर के मुख्यमार्ग पर जुलूस निकाला। न सिर्फ जुलूस निकाला गया, बल्कि पुलिस ने चारों आरोपियों के बाल भी कटवाए। जुलूस के दौरान आरोपी स्वयं “लूटपाट करना पाप है, कानून हमारा बाप है” के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए ये चारों आरोपी हथखोज पुल के पास राहगीरों को रोककर उनके साथ लूटपाट और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते थे। अपनी करतूतों का खौफ पैदा करने के लिए आरोपी पूरी घटना का वीडियो भी बनाते थे और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देते थे। इन वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फिंगेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

‘स्वदेश न्यूज’ ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों की हरकतों और वायरल वीडियो को ‘स्वदेश न्यूज’ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा। पुलिस ने अब इन आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उनका जुलूस निकाला है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के इस कदम को अपराध करने वालों के मन में डर पैदा करने और कानून का सम्मान सिखाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। चारों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. रायगढ़ में पिकअप

MP: Top 10 News

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें MP: 1. विदेशी नागरिकों के

Horoscope 26-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का भविष्यफल

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ