गुवाहाटी में नाकाम रही योजना, शिलॉन्ग में अंजाम दी गई हत्या: शादी से 11 दिन पहले रची गई थी साजिश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शिलॉन्ग के एसपी विवेक सिएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस हत्याकांड की साजिश राजा की शादी से 11 दिन पहले ही रची गई थी।

पहले गुवाहाटी, फिर शिलॉन्ग में रचा गया कत्ल का जाल

शिलॉन्ग एसपी के अनुसार, आरोपी राज कुशवाहा और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने फरवरी में ही योजना बना ली थी कि शादी के बाद हनीमून पर जाकर राजा की हत्या कर दी जाएगी। पहले योजना गुवाहाटी में हत्या करने की थी, लेकिन विफल रहने के बाद शिलॉन्ग को चुना गया।

हत्या की कोशिश तीन बार की गई, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। चौथी बार में, पार्किंग लॉट में उस वक्त हत्या की गई जब राजा टॉयलेट के लिए गया था।

बुर्का पहनकर पहचान छिपाने की कोशिश

हत्या के बाद सोनम ने खुद को पीड़ित दिखाने के लिए बुर्का पहना, जो पहले से ही साथी विशाल को दिया गया था। इस बुर्के के जरिए सोनम की पहचान छिपाने की कोशिश की गई, ताकि उसे किसी भी CCTV या चश्मदीद से बचाया जा सके।

राज कुशवाहा था मास्टरमाइंड, दोस्त भी शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि राज कुशवाहा इस हत्या का मुख्य योजनाकार था और सोनम उसकी साथी थी। उनके साथ तीन और युवक इस साजिश में शामिल थे, जिनमें एक राज का चचेरा भाई भी है। सभी 19 मई को गुवाहाटी पहुंच गए थे।

18 मिनट में हत्या, शव खाई में फेंका

एसपी विवेक सिएम के मुताबिक, राजा की हत्या दोपहर 2 बजे से 2:18 बजे के बीच की गई। पार्किंग लॉट में जब वह अकेला था, तब तीनों ने उस पर हमला किया और शव को पास की खाई में फेंक दिया। सोनम घटनास्थल पर मौजूद थी। हत्या के बाद खून लगे कपड़े बदलने के लिए रेनकोट आकाश को दे दिया गया।

शिलॉन्ग से गाजीपुर तक की भागदौड़

हत्या के बाद सोनम ने टैक्सी से गुवाहाटी का रुख किया और वहां से सिलीगुड़ी की बस ली। फिर वह पटना, आरा, लखनऊ होते हुए इंदौर पहुंची, जहां 8 जून तक रही। जब मीडिया में हत्या की चर्चा बढ़ी तो राज ने उसे इंदौर छोड़कर सिलीगुड़ी भागने की सलाह दी। वहां उसे किडनैपिंग पीड़िता का नाटक करना था।

फोन कॉल से प्लान उजागर

जब सोनम इंदौर छोड़ने वाली थी, उसी वक्त यूपी और एमपी पुलिस की टीमें तैनात थीं। राज को जैसे ही भनक लगी कि पुलिस उनके किसी साथी से पूछताछ कर रही है, उसने सोनम से संपर्क कर कहा कि वह तुरंत अपने परिवार को फोन करके कहे कि उसे किसी ने अगवा किया और वह किसी तरह बच निकली।

कोई सुपारी नहीं, केवल साजिश

शिलॉन्ग पुलिस के मुताबिक, यह मामला सुपारी किलिंग का नहीं है। राज ने केवल ₹50,000 खर्चों के लिए दिए थे। अब तक की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस के पास पर्याप्त डिजिटल और फिजिकल सबूत मौजूद हैं।

पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर देंगे।

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में