महाकुंभ के लिए ग्वालियर से रवाना हुआ जत्था

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

ग्वालियर: देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृत स्नान करने कुंभ रवाना हो रहे हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ रवाना हो रहे हैं। रेलवे ने ट्रेन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुंभ स्टेशन ट्रेन चलाई हैं। जो श्रद्धालुओं की भीड़ के अनुसार रवाना की जा रही हैं। हालांकि प्रयागराज रवाना होने वाली ट्रेन का ग्वालियर से रवाना होने का समय शाम सात बजे है। लेकिन दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर कुंभ स्पेशल ट्रेन लगभग एक घंटा देरी से चल रही है। कुंभ रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं और उनकी मांग है कि सरकार को और ट्रेन बढ़ानी चाहिए। हालांकि आवश्यकतानुसार हर रोज लगभग दो ट्रेन प्रयागराज रवाना हो रही हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि जरूरत होने पर दूसरी ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से ग्वालियर रेल्वे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आरपीएफ, जीआरपी के अलावा जिला बल भी तैनात किया गया है। इनमें एक सहायक प्रबंधक स्तर के अधिकारी के अलावा तीन थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी मय बल के तैनात किए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों को ट्रेन से पहुंचाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है और यात्रियों को ट्रेन में बैठाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर तैनात सुरक्षा बल यात्रियों को कतार में लगाकर ट्रेन तक पहुंचा रहे हैं। अगर बात करें रविवार को ग्वालियर से रवाना हुए श्रद्धालुओं की संख्या की तो देर शाम तक 5 हजार श्रद्धालु कुंभ स्पेशल ट्रेन की सहायता से रवाना हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारियों का दावा है कि एक तय रणनीति के तहत श्रद्धालुओं को प्रयागराज रवाना किया जा रहा है ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। वहीं कुंभ रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि वे कुंभ जाने वाली ट्रेनों की संख्या से संतुष्ट नहीं है लेकिन जानकारी के आभाव में वे रेल महकमे की कोशिशों से संतुष्ट हैं।

मुख्यमंत्री की श्रद्धालुओं से अपील: महाकुंभ में यातायात और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल