,

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

The Chief Electoral Officer held a meeting with the District Electoral Officer-cum-Deputy Commissioner of all the districts

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा हेतु अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है। इसके कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी। जिसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे साथ ही उक्त मतदान केंद्रों हेतु नए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाईन माध्यम से बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी से कहा है कि मतदाताओं को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें। इस हेतु पदाधिकारी अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नजरी–नक्शा, गुगल अर्थ व्यू मैप एवं की-मैप भी तैयार करा लें।

उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व संशोधन गतिविधि के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर लें। त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करें।

इस अवसर पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सहीत सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक