BY
Yoganand Shrivastava
फिल्म रिलीज़ पर कानूनी अड़चन
Thalapathi थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना नायकन’ को लेकर विवाद थम नहीं पाया है। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज़ का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और निर्माताओं के बीच मतभेद के कारण मामला अदालत तक पहुँच गया। मद्रास हाईकोर्ट में मंगलवार को फिल्म के ‘U/A’ सर्टिफिकेट को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस जी अरुल मुरुगन की बेंच ने मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

रिलीज़ डेट पर अनिश्चितता
Thalapathi फिल्म को 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ किए जाने की चर्चाएँ थीं, लेकिन हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखने के कारण अब इसकी रिलीज़ निश्चित नहीं है। सीबीएफसी ने सुनवाई के दौरान कहा कि फिल्म में जो कट्स लगाए गए थे, वे अंतिम कट नहीं थे और बोर्ड के चेयरपर्सन ने अभी तक इस पर निर्णय नहीं लिया है। इस वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट पर अनिश्चितता बनी हुई है और थलापति विजय के फैंस निराश हैं।

‘जना नायकन’ विवाद का कारण
Thalapathi ‘जना नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जिसे 9 जनवरी को रिलीज़ किया जाना था। प्रारंभ में CBFC ने फिल्म में 16 कट्स के साथ ‘U/A’ सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया, लेकिन शिकायत के बाद चेयरपर्सन ने रोक लगा दी। इसके बाद एकल न्यायाधीश ने फिल्म को सेंसर प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया, जिसे CBFC ने चुनौती दी और मामला उच्च न्यायालय तक पहुँच गया। कोर्ट की सुनवाई में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और सॉलिसिटर जनरल द्वारा बहस के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया, जिससे फिल्म की रिलीज़ अब भी अनिश्चित है।
Read this: BJP : बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, जानें उनके सामने 5 बड़ी चुनौतियां





