किसने ली शुभमन गिल की जगह? अक्षर पटेल भी बाहर, गुवाहाटी टेस्ट में इन 11 के साथ उतरी टीम इंडिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

शुभमन गिल क्यों बाहर हुए?

कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल की गर्दन में चोट लग गई थी। असहज महसूस करने पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और बाद में अस्पताल ले जाए गए। इसी वजह से वे गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल रहे हैं।

गिल की जगह किसे मौका मिला?

उनकी जगह टीम ने साई सुदर्शन को शामिल किया है, जो नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं ध्रुव जुरेल नंबर 4 पर खेलेंगे। साई सुदर्शन को पहले टेस्ट में मौका नहीं मिला था, इसलिए यह मैच उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर है।

अक्षर पटेल क्यों हुए बाहर?

ऑलराउंडर अक्षर पटेल को इस मैच में प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह टीम ने युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को उतारा है। गुवाहाटी की लाल मिट्टी की पिच को देखते हुए एक अतिरिक्त पेस ऑप्शन को प्राथमिकता दी गई।


गुवाहाटी टेस्ट: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

केएल राहुल

यशस्वी जयसवाल

साई सुदर्शन

ध्रुव जुरेल

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर)

रविंद्र जडेजा

नीतीश कुमार रेड्डी

वॉशिंगटन सुंदर

कुलदीप यादव

जसप्रीत बुमराह

मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका

एडेन मार्करम

रयान रिकेल्टन

वियान मुल्डर

टेम्बा बावुमा (कप्तान)

टोनी डी जॉर्जी

ट्रिस्टन स्टब्स

काइल वेरिन (विकेटकीपर)

मार्को जानसन

सेनुरन मुथुसामी

साइमन हार्मर

केशव महाराज

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से