,

अवध ओझा के चुनाव लड़ने में टेंशन, अभी तक नहीं बना वोटर कार्ड

दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनावों की घोषणा निर्वाचन विभाग ने कर दी है। 5 फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा में चुनाव सम्पन्न होने है। वहीं आम आदमी पार्टी, बीजेपी तथा कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को चुनाव लड़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अवध ओझा को आम आदमी पार्टी ने पटपड़गंज से मैदान में उतारा था। लेकिन बता दें कि अवध ओझा के पास दिल्ली का वोटर कार्ड नहीं है, उन्होंने पूर्व में वोटर कॉर्ड के लिए आवेदन दिया था लेकिन अभी तक वोटर कॉर्ड बन नहीं पाया है, बिना वोटर कॉर्ड के वह नामाकंन दाखिल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में कहां कि बीजेपी जानबूझकर वोटर कॉर्ड नहीं बनने दे रही है, जिससे अवध ओझा चुनाव न लड़ पाए। केजरीवाल ने कहा कि एक-एक उम्मीदवार महत्वपूर्ण है और ऐसे में बीजेपी उनके उम्मीदवार को चुनाव न लड़ने दे रही है।

पटपड़गंज से उम्मीदवार हैं अवध ओझा


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम चुनाव आयोग जाएंगे। अवध कुमार ओझा हमारे पटपड़गंज के उम्मीदवार हैं। उनकी वोटर आईडी ग्रेटर नोएडा की बनी हुई थी। उन्होंने दिल्ली के वोटर कार्ड के लिए 26 दिसंबर को आवेदन किया था। फिर उन्होंने वोटर कार्ड ट्रांसफर करने के लिए 7 जनवरी को आवेदन किया था, लेकिन वो अभी तक नहीं बना है। दिल्ली चुनाव आयोग ने पहले ये नोटिस निकाला था कि वोटर कार्ड बनाने की आखिरी तारीख 7 जनवरी है, जिसे फिर बदलकर 6 जनवरी कर दिया गया। ये चुनाव के नियम के खिलाफ है। ये मेरे एक उम्मीदवार का मामला है। अगर समय से उनका वोटर कार्ड नहीं बना तो वो नामांकन नहीं कर पाएंगे। क्या ये लोग अवध ओझा को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैंघ्

वोटर आईडी पर फंसा पेंच


बता दें कि दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा के पास दिल्ली का वोटर प्क् कार्ड नहीं हैं। दिल्ली के वोटर कार्ड के लिए अवध ओझा ने आवेदन किया था, लेकिन उनका वोटर कार्ड अभी तक नहीं बना है। अगर समय से अवध ओझा का वोटर कार्ड नहीं बना तो अवध ओझा का नामांकन फंस सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Lawrence Bishnoi गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. करंट से कपड़ा…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. इस बार…