तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को दी खुली चुनौती, कहा – “मुरली बजाओ, तब मानू अर्जुन!”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर एक बार फिर पारिवारिक राजनीति में टकराव सामने आया है। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें खुली चुनौती दे डाली है। महुआ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव प्रचार करते हुए तेज प्रताप ने तेजस्वी पर कटाक्ष किया और उन्हें मुरली बजाकर अपनी ‘अर्जुन’ की भूमिका साबित करने को कहा।

तेजस्वी पर ‘अर्जुन’ वाला तंज

तेज प्रताप ने एक जनसभा में कहा, “अगर तेजस्वी अर्जुन हैं और मैं कृष्ण, तो पहले वो मुरली बजाकर दिखाएं। तब मानेंगे कि अर्जुन हैं।” इस बयान के साथ उन्होंने दोनों भाइयों के बीच की खटास को सार्वजनिक रूप से और गहरा कर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महुआ में उनकी लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक वर्चस्व की भी है।

आरजेडी से बाहर होने के बाद तेज प्रताप का नया मोर्चा

तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद लंबे समय तक वह राजनीतिक रूप से शांत रहे। अब वे महुआ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं और एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। प्रचार के दौरान उन्होंने न केवल तेजस्वी बल्कि मौजूदा विधायक मुकेश रोशन पर भी हमला बोला।

मुकेश रोशन को कहा ‘बहरूपिया’

तेज प्रताप ने कहा, “यहां का विधायक बहरूपिया है, जो बच्चों की तरह रोता है। जब वो रोने लगे तो उसे झुनझुना दे देना चाहिए।” उन्होंने जनता से आग्रह किया कि किसी बहरूपिए के बहकावे में न आएं और उन्हें (तेज प्रताप) एक मौका दें।

विकास के वादे भी किए

तेज प्रताप ने परसौनिया की सब्जी मंडी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें महुआ की जनता समर्थन देती है, तो वहां सब्जी विक्रेताओं के लिए एक आधुनिक बिल्डिंग तैयार कराई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और गरीबों के लिए बेहतर सुविधा देने की बात कही।

परिवार में सियासी दरार गहराई

लालू यादव के दोनों बेटों के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार यह चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ सामने आया है। तेज प्रताप के निर्दलीय रूप में उतरने और तेजस्वी को चैलेंज करने से RJD में अंदरूनी कलह और ज्यादा सतह पर आ गई है।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित