लालू यादव के घर ‘महाभारत’: तेज प्रताप की वो कौनसी फोटो हैं, जिनके वायरल होने पर परिवार ने घर से निकाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
tej-pratap-yadav-bihar-election-2025-seat-controversy

चुनाव में दो सीटों का गणित बिगाड़ेंगे या खुद ही फंसेंगे ?

BY: VIJAY NANDAN

पटना: बिहार की सियासत में लंबे समय से जिस पारिवारिक टूट के संकेत मिल रहे थे, वह आखिरकार सामने आ गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस सियासी घटनाक्रम ने न केवल पार्टी बल्कि यादव परिवार के भीतर भी भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले तेज प्रताप यादव को इसी मंच पर साझा की गई एक तस्वीर भारी पड़ गई। तलाक की प्रक्रिया के बीच अपनी ही जाति की एक महिला के साथ उनकी कथित तस्वीर वायरल हुई और इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। चर्चा है कि इस फैसले के पीछे तेजस्वी यादव का प्रभाव भी रहा।

अब जब तेज प्रताप को पार्टी से बाहर कर दिया गया है, तो राजनीतिक गलियारों में दो विधानसभा सीटों की चर्चा तेज हो गई है — पहली, समस्तीपुर जिले की हसनपुर सीट, जहां से उन्होंने 2020 में जीत दर्ज की थी, और दूसरी, वैशाली की महुआ सीट, जिसे वह अपनी पसंदीदा सीट मानते हैं और जहां से इस बार लड़ने का मन बना चुके हैं।

सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रहा हैं। इसमें तेजप्रताप यादव अनुष्का के साथ टाइम स्पेंड करते दिख रहे
हैं।

हसनपुर : जहां से जीतना नहीं था मुमकिन, फिर भी बन गए विधायक

2020 के चुनाव में तेज प्रताप यादव हसनपुर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। वह महुआ सीट से मैदान में उतरना चाहते थे, जहां से वह पहले विधायक रह चुके थे। मगर पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हसनपुर भेजा। यहां पर मुकाबला अपेक्षाकृत कठिन था। तेज प्रताप को 80,991 वोट मिले और उन्होंने जदयू के राज कुमार राय को 21,000 से ज्यादा वोटों से हराया। लेकिन यह जीत आसान नहीं थी। अगर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) उस चुनाव में एनडीए के खिलाफ रणनीति न बनाती और जदयू का वोटबैंक न काटती, तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था।

लोजपा ने यहां मनीष कुमार को उतारा था, जिन्होंने 8,797 वोट हासिल किए। वहीं, पप्पू यादव की पार्टी ने भी चुनाव में तेज प्रताप को कड़ी चुनौती दी थी और उन्हें 9,882 वोट मिले थे। इन दोनों की मौजूदगी ने जदयू को नुकसान पहुंचाया और तेज प्रताप को जीतने का मौका मिल गया।

महुआ : दिल की सीट, जहां से लड़ना चाहते हैं तेज प्रताप

2025 के चुनाव से पहले तेज प्रताप ने खुलकर महुआ से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने यहां जनसंपर्क भी शुरू कर दिया था और अपने समर्थन में नारे लगवाए। यही एलान राजद के अंदर तनाव का कारण बना। तेज प्रताप का कहना है कि उन्होंने महुआ में काफी काम किया है और अब वह यहीं से फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

तेज प्रताप के लिए अनुष्का करवा चौथ का व्रत भी रख चुकी हैं

महुआ में इस वक्त राजद के विधायक मुकेश कुमार रौशन हैं, जिन्हें 2020 में 62,747 वोट मिले थे। जदयू की प्रत्याशी आशमा परवीन को 48,977 वोट मिले थे। उस समय भी लोजपा ने 25,198 वोट काटे थे, जिससे राजद को सीधा फायदा मिला। अब अगर तेज प्रताप निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी से मैदान में उतरते हैं, तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। हालांकि तेज प्रताप के बाहर हो जाने से मौजूदा विधायक को कुछ राहत जरूर मिली होगी, लेकिन उनके चुनाव लड़ने से वोटों का बंटवारा तय है।

तेज प्रताप यादव की राजनीतिक यात्रा इस समय एक अहम मोड़ पर खड़ी है। एक तरफ पार्टी से निष्कासन, दूसरी तरफ दो सीटों पर चुनावी रणनीति — यह सब मिलकर तय करेंगे कि 2025 में उनका सियासी वजूद बचेगा या पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। हसनपुर छोड़कर महुआ जाना उनके लिए जोखिम भी हो सकता है और नया मौका भी। लेकिन इतना तय है कि उनकी मौजूदगी इस बार भी बिहार की चुनावी राजनीति को गर्माएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के