1200 करोड़ की लागत वाली ‘रामायण’ का टीज़र जारी, कुमार विश्वास के गीतों का होगा खास योगदान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘रामायण’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म की भव्यता और धार्मिक भावनाओं से जुड़े कथानक को देखते हुए यह पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर टीज़र को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म में दिखाई देंगे बड़े चेहरे

इस मेगा प्रोजेक्ट में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शामिल हैं। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, रवि दूबे जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता भी अहम किरदार में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।

बजट और निर्माण की भव्यता

‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका कुल बजट लगभग 1200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा और दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक्शन दृश्यों को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए हॉलीवुड के सुप्रसिद्ध एक्शन डायरेक्टर गाय नॉरिस को शामिल किया गया है।

गीतों में दिखेगा कुमार विश्वास का साहित्यिक जादू

इस फिल्म के गाने लिखे हैं प्रसिद्ध कवि और रामकथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास ने। उनके गीतों को संगीतबद्ध किया है ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने। कुमार विश्वास की साहित्यिक समझ और शब्दों पर पकड़ को देखते हुए निर्माताओं ने खासतौर पर उन्हें इस महागाथा के गीतों के लिए चुना है, जिससे कि फिल्म का भाव पक्ष दर्शकों के मन को सीधे छू सके।

पहले भी दिखा है कुमार विश्वास का फिल्मी जादू

हाल ही में कुमार विश्वास का गीत ‘हम साथ चलें तो जीतेंगे’, जो अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में था, काफी लोकप्रिय हुआ था। यह गाना आज राजनीतिक रैलियों से लेकर खेल मैदानों तक गूंजता है। इस बात ने साबित किया कि उनका लेखन सिर्फ भावनात्मक ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक भी होता है।

आदिपुरुष की विफलता से सबक लिया गया

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ‘रामायण’ पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ अपने संवादों और प्रस्तुति को लेकर विवादों में आ गई थी और दर्शकों ने उसे नकार दिया था। इस बार मेकर्स ने इससे सबक लेते हुए ऐसे लेखक और कलाकारों को जोड़ा है, जिनकी रामकथा पर गहरी पकड़ और जनता से गहरा जुड़ाव है। यही कारण है कि गीतों के लिए कुमार विश्वास जैसे विद्वान कवि को चुना गया है, ताकि फिल्म की गरिमा और भक्ति भाव बना रहे।

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya