टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर पांड्या वापसी के लिए तैयार! इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर पांड्या वापसी के लिए तैयार! इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे

BY: MOHIT JAIN

भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी है। 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे और फिर टी20 मुकाबले होने हैं।
इसी बीच, टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर आई है हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह फिट हैं और जल्द ही घरेलू क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।

एशिया कप के दौरान लगी थी चोट

एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले श्रीलंका के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या को पैर में चोट लग गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें फाइनल मुकाबले से बाहर होना पड़ा। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी नहीं जा सके।
लंबे रिहैब के बाद अब वे दोबारा फिट नजर आ रहे हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए वापसी करेंगे।

बड़ौदा टीम से खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

हार्दिक पांड्या हमेशा की तरह अपने घरेलू राज्य बड़ौदा की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस टूर्नामेंट में खेलकर हार्दिक अपनी फिटनेस को परखेंगे। अगर सब कुछ सही रहा, तो वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

यह सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक का रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने अब तक भारत के लिए 120 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1860 रन बनाए हैं और 98 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं और कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है। 26 सितंबर 2025 को उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दो रन बनाए और एक विकेट लिया था।

हार्दिक पांड्या की फिटनेस और फॉर्म दोनों पर अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हैं। उनकी वापसी न सिर्फ बड़ौदा के लिए बल्कि भारतीय टीम के लिए भी बड़ी खबर है। अगर वे इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी वापसी लगभग तय मानी जा सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई