,

Tamiya: चारगांव बीट में सागौन की अवैध कटाई, वन विभाग की भूमिका पर सवाल

Tamiya

Reporter: Dinesh Nagwanshi, Edit By: Mohit Jainab

Tamiya: तामिया स्थित वन परिक्षेत्र देलाखारी के चारगांव (बम्हनी) बीट में सागौन की अवैध कटाई लगातार जारी है। जंगल में जगह-जगह सागौन के ठूंठ नजर आ रहे हैं, जो खुलेआम हो रही तस्करी की गवाही दे रहे हैं। वन अपराधी बिना किसी डर के सागौन की कटाई और तस्करी में लगे हुए हैं।

वन अमले पर संदेह गहराया
इस पूरे मामले में परिक्षेत्र सहायक रामप्रसाद पंद्रे और चारगांव बीट के वन रक्षक राजेंद्र विश्वकर्मा की भूमिका संदेह के घेरे में है। परिक्षेत्र सहायक का दो बार स्थानांतरण और पदोन्नति होने के बावजूद चारगांव–बम्हनी बीट से उनका जुड़ाव बना रहना कई सवाल खड़े कर रहा है।

पहले भी हो चुकी है अवैध कटाई
यह पहली बार नहीं है जब चारगांव बीट में सागौन की कटाई सामने आई हो। इससे पहले भी यहां कई बार सागौन की अवैध कटाई हो चुकी है। पूर्व में इसी बीट से सागौन से भरा ट्रैक्टर भी पकड़ा गया था, इसके बावजूद तस्करी पर लगाम नहीं लग सकी।

कुंभकरणी नींद में वन विभाग
लगातार हो रही अवैध गतिविधियों के बावजूद वन विभाग की निष्क्रियता साफ दिखाई दे रही है। अपराधी बेखौफ हैं और वन विभाग पर कुंभकरणी नींद सोने के आरोप लग रहे हैं।

मुख्यालय में न रहना बना समस्या
चारगांव बीट के वन रक्षक राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा मुख्यालय में निवास न कर तामिया में रहकर बीट की निगरानी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में निगरानी कमजोर पड़ रही है और अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: MP: शासकीय प्राथमिक शाला कुसाई में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद आयोजित

चारगांव बीट बना तस्करों का गढ़
लगातार सामने आ रहे मामलों से चारगांव बीट सागौन तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि वन विभाग इस गंभीर मामले पर कब ठोस कार्रवाई करता है और जंगल की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाता है या नहीं।

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…