,

तमिलनाडु: 14 साल की नाबालिग से जबरन शादी, ससुराल जाने से किया इनकार तो पति ने उठाकर ले गया

तमिलनाडु: होसूर जिले में नाबालिग लड़की की जबरन शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जब 14 वर्षीय बच्ची ने अपने पति के घर जाने से इनकार कर दिया, तो उसने जबरदस्ती उसे कंधे पर उठाकर ले जाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

नाबालिग की जबरन शादी

यह मामला होसूर के अंचेट्टी तालुक में स्थित तोट्टामंजू पहाड़ी क्षेत्र के थिम्मत्तूर गाँव का है। यहाँ सातवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर पर रह रही 14 वर्षीय लड़की की जबरन शादी 3 मार्च को कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने वाले 29 वर्षीय मजदूर माधेश से करा दी गई। इस विवाह में लड़की की माँ नागम्मा ने भी सहमति दी थी।

पति के साथ जाने से किया इनकार

शादी के बाद जब लड़की अपने पैतृक गाँव लौटी, तो उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से कहा कि वह इस शादी से खुश नहीं है और अपने पति के घर नहीं जाना चाहती। लेकिन माधेश और उसका बड़ा भाई मल्लेश जबरदस्ती उसे उसके रिश्तेदार के घर से उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान, बच्ची ने रो-रोकर विरोध किया, लेकिन दोनों भाइयों ने उसे कंधे पर उठाकर गाँव कालीकुट्टई की ओर चलना शुरू कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

घटना के समय गाँव के कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

मां और पति गिरफ्तार

थेंकनिकोट्टई महिला पुलिस ने नाबालिग की दादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लड़की के पति माधेश, उसके भाई मल्लेश और माँ नागम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वर्ली में सुपरवाइज़र की हत्या: एसआरए साइट पर 3 किशोर गिरफ्तार..यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक