T20 World Cup 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा भूचाल आया है। पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच नहीं खेलेगी। दोनों टीमों का यह मुकाबला पहले कोलंबो में निर्धारित था।
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का फैसला और कारण
पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए के अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू यानी कोलंबो में शिफ्ट किया गया था, क्योंकि पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार किया था। अब पाकिस्तान ने केवल भारत मैच का बायकॉट करने का फैसला लिया है, जिससे वह टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होंगे।

पाकिस्तान सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा:
“इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड टी20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी दी है, लेकिन टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी।”
#ICCT20WORLDCUP | Pakistan will not play the match against India on February 15th, tweets Government of Pakistan pic.twitter.com/4dUN9Xi1EE
— ANI (@ANI) February 1, 2026
भारत को मिलेंगे 2 पॉइंट्स
इस फैसले के अनुसार भारत को बिना खेले 2 पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में 2 पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे। भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और कमाई वाला मैच रहा है। इस रद्द फैसले से आईसीसी और पाकिस्तान दोनों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बांग्लादेश के बाद यह कदम
यह फैसला बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आया था। बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा चिंताओं के कारण हिस्सा लेने से इनकार किया था। पाकिस्तान ने पहले भी बांग्लादेश के समर्थन में टूर्नामेंट छोड़ने की बात कही थी, लेकिन अंत में केवल भारत के खिलाफ मैच छोड़ने का रास्ता चुना।
यह खबर भी पढ़ें: India U19 vs Pakistan U19: भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
T20 World Cup 2026: अब क्रिकेट फैन्स के लिए सवाल
टी20 वर्ल्ड कप के इस ऐतिहासिक मुकाबले का न होना क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा झटका है। अब सभी की नजरें टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों और ग्रुप स्टेज के रोमांचक खेलों पर हैं।





