,

India U19 vs Pakistan U19: भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

India U19 vs Pakistan U19

India U19 vs Pakistan U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर ढेर हो गई।

India U19 vs Pakistan U19: भारत ने रखा 253 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य


पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत मिली। सलामी जोड़ी आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। वैभव 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके। 47 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय मध्यक्रम ने पारी संभाली।

India U19 vs Pakistan U19

वेदांत त्रिवेदी का शानदार अर्धशतक
भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 68 रन बनाए। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 35, अंबरीश ने 29 और खिलन पटेल ने 21 रन बनाए। इसी दम पर भारत ने 253 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

भारतीय गेंदबाजों के आगे ढह गया पाकिस्तान
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को 23 रन पर पहला झटका लगा। स्टार बल्लेबाज समीर मिन्हास सिर्फ 9 रन बना सके। विकेटकीपर हमजा जहूर (42) और उस्मान खान (66) ने जरूर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय स्पिन के सामने टिक नहीं पाए।

आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल का कहर
कप्तान आयुष म्हात्रे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं खिलन पटेल ने भी 3 विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान 46.2 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गया।

India U19 vs Pakistan U19

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior Cyber Fraud: ऑनलाइन ट्रेडिंग का ट्रैप, 75 साल के कारोबारी से 1.41 करोड़ स्वाहा

India U19 vs Pakistan U19:: जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत


इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-6 का अभियान शानदार तरीके से खत्म किया और सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारत का सामना अगले दौर में मजबूत प्रतिद्वंद्वी से होगा।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…