By: Vandana Rawat
Swachh Gomti Initiative: गोमती नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए राजधानी में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन (एसटीसी), उत्तर प्रदेश की ओर से होटल ताज में “जीवनरेखा का पुनर्जीवनः स्वच्छ गोमती” विषय पर विशेष आयोजन होगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 4 बजे संबोधित करेंगे।
Swachh Gomti Initiative: जलशक्ति मंत्री समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
एसटीसी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षत वर्मा के अनुसार, कार्यक्रम में प्रदेश के जलशक्ति एवं नमामि गंगे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग लेंगे। आयोजन में कई तकनीकी और विचार-विमर्श सत्र प्रस्तावित हैं।
Swachh Gomti Initiative: विशेषज्ञों की राय से बनेगा रोडमैप
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, जल प्रबंधन और शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञ गोमती नदी की वर्तमान स्थिति और सुधार की संभावनाओं पर अपने सुझाव देंगे। इन सुझावों के आधार पर गोमती के जलस्तर और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना (रोडमैप) तैयार की जाएगी।
Swachh Gomti Initiative: स्वच्छ और सतत गोमती पर फोकस
आयोजन का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि गोमती के दीर्घकालिक संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ठोस रणनीति तैयार करना भी है, ताकि नदी प्रदेश की जीवनरेखा के रूप में अपनी अहम भूमिका निभा सके।
Read also: Horoscope: 20-02-26





