स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का औचक निरीक्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surprise inspection by Health Minister Shyam Bihari Jaiswal

रिपोर्ट: उमेश डहरिया, कोरबा

पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल में पाई गई अव्यवस्थाएं

कोरबा, 28 मई — छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कई खामियों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने 4 से 5 अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुविधाओं की कमी की आवाज़

निरीक्षण के दौरान कई स्थानीय निवासियों ने मंत्री से मिलकर अस्पताल में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन और महिला सर्जन की लंबे समय से कमी है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, 108 एम्बुलेंस की अनुपलब्धता को लेकर भी मंत्री के समक्ष चिंता जताई गई। लोगों का कहना है कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।

कर्मचारियों ने बताई पानी की समस्या

अस्पताल परिसर में कार्यरत कर्मचारियों ने पेयजल की गंभीर समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया। इस पर मंत्री जायसवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सर्वसुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सोनोग्राफी मशीन, महिला सर्जन और 108 एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक सुविधाएं जल्द मुहैया कराई जाएंगी।

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के