,

सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी

A pickup full of devotees went out of control and overturned in Sonbhadra.


जिले के जुगैल थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित कुल 16 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें से 13 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा 24 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे भीतरी गांव के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु जिरही माता मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलट गई। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण मदद की सूचना देर से मिल पाई, जिससे राहत कार्य में भी देरी हुई।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवती बेलावंती ने बताया कि हादसे के वक्त वाहन काफी तेज रफ्तार में था और अचानक मोड़ पर पलट गया। सभी लोग दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक नशे में था, जिसकी पुष्टि के लिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जुगैल क्षेत्र में नेटवर्क की दिक्कत के कारण आपात स्थिति में सूचना देने में कठिनाई हुई।

डॉ. आकाश ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है। अधिकांश को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ को सिर और सीने में चोट लगी है।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…