,

धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Vaibhav Choudhary

धमतरी: जिले में एक बार फिर एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम झुरातराई निवासी भानु प्रताप मंडावी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, भानु प्रताप अपने चाचा के घर ग्राम माकरदोना में मातर कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के पास देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया।

शव पर चाकू के कई गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि युवक की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। फिलहाल हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय