खेड़ापति मंदिर पर किसानों की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता : संतोष सरावगी

डबरा : किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) एवं संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर एक बैठक की। बैठक में प्रदेशभर के किसानों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अतिवृष्टि, खाद संकट, बिजली की अघोषित कटौती, भूमि अधिग्रहण और धान की पराली जलाने जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में धान का समर्थन मूल्य ₹3,300 प्रति क्विंटल करने की मांग दोहराई, जिसका वादा सरकार ने चुनाव के दौरान किया था।

किसानों ने कहा कि प्रदेश में खाद और बीज की कमी से किसान अब भी जूझ रहे हैं। समय पर पर्याप्त भंडारण न होने के कारण नकली खाद का प्रचलन बढ़ रहा है, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

बैठक में यह भी कहा गया कि किसानों को अपराधी नहीं, बल्कि सहयोगी के रूप में देखा जाए। पराली निपटान के लिए आवश्यक मशीनरी पर सरकार अनुदान उपलब्ध कराए। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को तत्काल सहायता दी जाए, परिजनों को पर्याप्त मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

संगठन ने कपास की फसल में हुए नुकसान की भरपाई सरकार से मुआवजे के रूप में करने की मांग की, साथ ही मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) से किसानों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव से उन्हें बचाने की अपील की।

अंत में किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेशभर में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से