,

सुकमा: बस्तर में भालू के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sukma: Video of cruelty towards bear in Bastar goes viral

वन विभाग और प्रशासन अलर्ट पर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीणों द्वारा एक भालू के साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए अमानवीय व्यवहार करते देखा जा सकता है।

वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि भालू के पैरों को तार से बांधकर डंडे पर लटका दिया गया है, उसका मुंह और पंजा तोड़ा गया है, और सिर पर लगातार वार किया जा रहा है। घायल भालू दर्द से तड़पता नजर आता है और अंततः तड़पा-तड़पा कर उसकी मौत हो जाती है।

वीडियो की लंबाई करीब 2 मिनट 20 सेकंड है, जिसमें एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींचता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके सिर पर जोर-जोर से हाथ से वार कर रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भालू के मुंह से खून निकल रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे पहले भी गंभीर रूप से पीटा गया था।

बताया जा रहा है कि यह घटना सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र की है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गए हैं और वीडियो की सत्यता और लोकेशन की जांच की जा रही है।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत भालू जैसे संरक्षित प्राणियों के साथ इस तरह की क्रूरता गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। अगर वीडियो की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के

वनडे कप में Yuzvendra Chahal का जलवा, 7 मैचों में 15 विकेट; टीम इंडिया में वापसी की बढ़ी उम्मीद

Yuzvendra Chahal: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा

Iran US Tensions : ट्रंप का नया संकेत, ईरान पर सैन्य हमलों के बजाय आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति

by: vijay yadav Iran US Tensions : वॉशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76 लाख की चोरी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

Bigg Boss: अभिनेत्री और पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी लोपामुद्रा राउत के मुंबई

Gold Silver में फिर जोरदार तेजी, एक हफ्ते में सोना 10 हजार और चांदी 20 हजार रुपये महंगी

Gold Silver: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX