,

बिजली विभाग का अजब का कारनामा, भूमिहीन के घर भेज दिया लाखों का बिल

टीकमगढ़ः बिजली विभाग का एक अजब का कारनामा सामने आया है, जहां एक भूमिहीन गरीब किसान के घर बिजली विभाग ले लाखों का बिल भेज दिया। दरअसल किसान के पास किसी भी प्रकार की जमीन नहीं है और उसके पास बिजली विभाग ने 2 लाख से अधिक का बिल भेज दिया। जिसके बाद किसान के होश उड़ गए। परेशान किसान अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। जहां अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की तो लापरवाही साफ देखने को मिली। जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर ने बिल सुधारने का आदेश दिया और संबंधित कर्मचारी पर कार्यवाही करने का आदेश दिया।

लापरवाही करने वाले पर होगी कार्यवाही

अजब मध्य प्रदेश की गजब कहानी, जिनके पास जमीन है उन्हें बिजली का कनेक्शन नही और जिनके पास जमीन नही उनके नाम फर्जी कनेक्शन दिखाकर बिजली विभाग द्वारा ढाई लाख से अधिक रूपये का बिल भेजा जा रहा है, जी हां यह मामला टीकमगढ़ जिले के मस्तापुर गांव का है, जहां गांव के एक भूमिहीन बुजुर्ग गरीब किसान के यहां जब बिजली विभाग द्वारा भेजा गया 257736 रूपये का बिल पहुंचा तो उसके होश उड़ गए और आज वह बुजुर्ग किसान अपनी गुहार लेकर जिला मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचा और अधिकारियों से आवश्यक कार्यवाही कर न्याय की गुहार लगाई, वही डिप्टी कलेक्टर का कहना है की बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी से बात की गई है और उनका कहना है की जिसकी भी लापरवाही होगी उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…

Kasrawad By Election: कसरावद जिला पंचायत उपचुनाव में भारत यादव की जीत, 4075 मतों से बनाई बढ़त

रिपोर्टर-सेवकराम चौबे Kasrawad By Election खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत…

Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ, सरकार से मिली NOC, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Salman Khan: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित वॉर-ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लंबे…