,

Stock Market Prediction: गिरावट के बाद बाजार में वापसी, आज इन 7 शेयरों पर रखें नजर

Stock Market Prediction

Stock Market Prediction: सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती देखने को मिली। लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बाजार ने राहत की सांस ली। बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंक की बढ़त के साथ 83,878.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 106.95 अंक चढ़कर 25,790.25 अंक पर पहुंच गया।

Stock Market Prediction: गिरावट से उबरता बाजार

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स एक समय 715 अंक तक फिसल गया था, लेकिन बाद में खरीदारी लौटने से बाजार संभल गया। निफ्टी भी शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी करते हुए बढ़त में बंद हुआ।

Stock Market Prediction

किन वजहों से आई तेजी
भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी सकारात्मक उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। इसके साथ ही एनर्जी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में निचले स्तर पर हुई खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। हालांकि भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण तेजी सीमित रही।

इन शेयरों में रही मजबूती
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर फायदे में रहे। वहीं इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में नजर आए।

Stock Market Prediction: इन स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर

बाजार में IFCI, फोर्स मोटर्स, हिंदुस्तान कॉपर, बीएसई, प्रीमियर एनर्जी, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान जिंक जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई। इन शेयरों ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को पार किया है, जिससे आगे भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

Stock Market Prediction

Stock Market Prediction: मंदी के संकेत देने वाले शेयर

तकनीकी संकेतकों के अनुसार तेजस नेटवर्क्स, सिटी यूनियन बैंक, जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया, सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, महाराष्ट्र स्कूटर और कोहांस लाइफसाइंसेज के शेयरों में कमजोरी के संकेत नजर आ रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…