,

बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 1 में ट्रेन पकड़ने के लिए मची भगदड़, 9 लोग हुए घायल

Bandra Terminus

बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भीड़ के कारण मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भगदड़ रविवार सुबह हुई है। घायलों का इलाज भाभा हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भगदड़ उस समय हुई जब कुछ लोग बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार भगदड़ में घायल हुए अधिकतर लोग उत्तरप्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। रविवार 2.25 बजे गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22921 में कई लोग चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर भीड़ को काबू नहीं कर पाई। इसके बाद कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीएमसी की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल नागरिकों के नाम और स्वास्थ स्थिति :

  • शब्बीर अब्दुल रहमान एम/40, भर्ती हालत स्थिर।
  • परमेश्वर सुखदार गुप्ता एम/28, भर्ती हालत स्थिर।
  • रवीन्द्र हरिहर चुमा एम/30, भर्ती हालत स्थिर।
  • रामसेवक रवीन्द्र प्रसाद प्रजापति एम/29, भर्ती हालत स्थिर।
  • संजय तिलकराम कांगे एम/27, भर्ती हालत स्थिर।
  • दिव्यांशु योगेन्द्र यादव एम/18, भर्ती हालत स्थिर
  • मोहम्मद शरीफ शेख एम/25, भर्ती हालत स्थिर।
  • इंद्रजीत सहनी एम/19, भर्ती, हालत गंभीर।
  • नूर मोहम्मद शेख एम/18, हालत गंभीर भर्ती।

हवा में बस चलाने की बात
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से देश में 25 से ज्यादा बड़ी रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मुंबई जैसे शहर में, जिसे उपनगरीय रेलवे कहा जाता है… देखिए वहां क्या हाल है? आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो आदि की बात करते हैं। नितिन गडकरी हवा में बस चलाने की बात करते हैं, लेकिन आप जमीन पर हकीकत देख रहे हैं… बांद्रा में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?…”

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…