सुल्तानपुर पहुंचा SP का प्रतिनिधि मंडल, आरोपी के परिजनों से की मुलाकात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP News

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार को सर्राफा कारोबारी से करोड़ों की डकैती करने वाले आरोपी मंगेश यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने सरकार और पुलिस को घेरना शुरू किया। अब सपा का एक प्रतिनिधिमंडल दल मंगेश यादव के घरवालों से मिलने के लिए जौनपुर पहुंचा। इस दल की अगुवाई लाल बिहारी यादव ने की। लाल बिहारी यादव यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हैं। प्रतिनिधिमंडल दल ने मंगेश यादव के परिवार को सांत्वना दी। वहीं इससे पहले अखिलेश यादव कहा कि जात देकर जान ली गई है।

मंगेश यादव एनकाउंटर पर हमलावर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपना एक प्रतिनिधिमंडल मंगेश यादव के गांव भेजा। सपा नेताओं ने परिजनों से मिलकर मंगेश यादव के बारे में पता किया। घटना को लेकर परिजन से बातचीत भी की। जिसमें सामने आया कि मंगेश यादव को पुलिस पूछताछ के लिए सोमवार की देर रात ही घर से उठा लिया था। इसके बाद उसका एनकाउंटर किया गया। अब समाजवादी पार्टी मुठभेड़ में शामिल अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कर रही है।

पुलिस ने मंगेश यादव के परिवार को दी थी धमकी
एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव का शव शुक्रवार की सुबह जौनपुर के बक्शा थानाक्षेत्र के अगरौरा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही वहां मातम पसर गया। हर तरफ रोना-पीटना मचा था। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन का आरोप है कि बीते सोमवार की रात उनके घर पुलिस आई थी, उस वक्त मंगेश सो रहा था। यहां से उसे अपने साथ ले जाने लगी। परिजन ने मामला जानना चाहा तो टीम ने बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं, बाद में छोड़ देंगे। परिजन ने इसका विरोध किया तो पुलिस टीम ने धमकी भी दी।

मंगेश का मोबाइल ले गई पुलिस
परिजन का कहना है कि मंगेश को तो उसके घर से पहले ही उठा लिया गया था। फिर भागते हुए उसका एनकाउंटर कैसे हो सकता है। वहीं आरोपी के पिता राकेश यादव का कहना है कि कच्चे मकान में रहने वाला उनका परिवार अगर लुटेरा होता तो आज स्थितियां कुछ अलग होतीं। मंगेश की बहन प्रिंसी ने बताया कि 28 अगस्त को वो मंगेश के साथ फीस जमा करने कॉलेज गई थी। बाद में पता चल रहा है कि उसका लूटकांड में नाम है। सोमवार की रात जब पुलिस आई तो उसने पूरे घर की तलाशी ली। यहां उनको कुछ नहीं मिला। जाते-जाते पुलिस टीम मंगेश और उसका मोबाइल भी साथ ले गई।

सपा नेतृत्व पहुंचा मंगेश के घर
मंगेश यादव का शव घर पहुंचने के कुछ ही देर में सपा का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने परिजन और ग्रामीणों से मंगेश यादव के बारे में बात की। सभी ने कहा कि मंगेश छोटे-मोटे अपराध में शामिल था, लेकिन इतना बड़ा कांड वो नहीं कर सकता। जाति देखकर ही उसको फंसाया और एनकाउंटर किया गया।

पिछड़ों को टारगेट बना रही योगी सरकार
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में ही मंगेश यादव की मौत हुई है। योगी सरकार यादव, मुस्लिम और बैकवर्ड क्लास को टारगेट बना रही है। सरकार से यह सवाल पूछना चाहिए कि क्या यादव और मुस्लिम आयातित लोग हैं। परिवार का दावा है कि पुलिस मंगेश को पूछताछ के लिए घर से उठाकर लेकर गई थी। जानबूझ कर उसकी हत्या की गई है।

अखिलेश यादव ने परिजन से फोन पर की बात
मंगेश एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने पहले से ही योगी सरकार को घेरने के फ्रंट खोल रखे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने खुद परिजन का हालचाल जाना। उन्होंने पार्टी के ही धनंजय यादव के मोबाइल फोन पर कॉल कर मंगेश की मां, बहन और पिता से बात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। कहा कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ है, उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई